उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी।
हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।  लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।  तड़के चार बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *