व रंजन ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का नाम सजेस्ट किया है।रणबीर कपूर , श्रद्धा कपूर  स्टारर और लव रंजन  के डायरेक्शन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म ने फैंस का बज हाई कर रखा है।

 मेकर्स ने पोस्टर जारी कर फिल्म के नाम को लेकर एक हिंट दे दिया है, मेकर्स ने ये भी ऐलान किया है कि वो फिल्म का पूरा नाम 14 दिसंबर यानी कि बुधवार को बताएंगे। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के जरिए किए गए ट्वीट से साफ हो रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म TJMM अगले साल 2023 में होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघारों में दस्तक देगी।

 लव रंजन ने TJMM लिखा हुआ पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है,’और शीर्षक है…… सोचो???’ ट्वीट को देखने के बाद से ही फैंस ने इसका पूरा नाम गेस करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है,’तू जूलियट मैं मजनू।’ दूसरे ने लिखा है,’तुम जो मिले मुझे।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’थोड़ा जंगल में मंगल।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *