रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी पदों के लिए जल्द ही परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। एक बार घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइटों पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

 आरआरबी वेबसाइटों के लिंक indianrailways.gov.in पर देखे जा सकते हैं।इसके बारे में आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को योग्यता के लिए विचार करने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। यहां श्रेणीवार लिस्ट दी गई है।

  • यूआर: 40%
  • ईडब्ल्यूएस: 40%
  • ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर: 30%
  • अनुसूचित जाति: 30%
  • एसटी: 30%

ऐसे चेक करें

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • अपने जोन के आरआरबी की वेबसाइट खोलें।
  • ग्रुप डी का रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें और आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देखें।

क्वालीफाइंग होगी पीईटी

रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा। टेस्ट के दिन ही उसका रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी की तिथियां एवं जगह, रिज़ल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सूचित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *