Friday, October 25, 2024 at 11:55 PM

प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव की हुई शुरुआत, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा

वैदिक मंत्रोचार के साथ पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ कोटद्वार का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे।सुबह करीब छह बजे ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन शुरू हुआ।
मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महोत्सव के संयोजक जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।

11 कन्याएं ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल पर कलश की स्थापना के साथ श्री सिद्धबली का पूजन किया गया।

Check Also

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में की डकैती, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

हरिद्वार:  हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद …