राज अनादकट ने  तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने का ऐलान करके प्रशंसकों को चौंका दिया. वो शो में जेठालाल (दिलप जोशी) और दया (दिशा वकानी) के बेटे टप्पू की भूमिका निभाते थे.

शो के दौरान राज का नाम उनकी को-स्टार मुनमुन दत्ता के साथ जोड़ा गया था. खबरें थी कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इसपर उन्होंने खुलकर बात की है.

राज ने कहा कि कुछ लोग इस बारे में बात कर रहे थे. लेकिन इस तरफ ध्यान देने की बजाय उन्होंने अपने काम में व्यस्त रहना चुना. राज आनदकट ने कहा, “गॉसिप एक कलाकार के जीवन का एक हिस्सा है. मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं मैं अफवाहों से परेशान नहीं होता.”

इंटरव्यू में राज ने माना कि शो को छोड़ने को लेकर मेकर्स के साथ काफी समय से बातें चल रही थी.  उन्होंने अपने और निर्माताओं के बीच अनबन के कारण शो छोड़ दिया था लेकिन युवा अभिनेता ने इसे खारिज कर दिया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *