उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने निकाय चुनाव का कार्यक्रम लगभग तैयार कर लिया है। विधानमंडल सत्र के बाद इसे राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपने की तैयारी है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 100 अधिक निकायों में चुनाव होना है।

राज्य सरकार 15 जनवरी से पहले चुनावी प्रक्रिया को पूरी करा लेना चाहती है। इसके बाद फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसीलिए दो से तीन चरणों में चुनाव कराने की तैयारी है। वर्ष 2017 में तीन चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में 26 जिलों में चुनाव कराया गया है।

प्रदेश के नए निकायों में भर्तियां अब निकाय चुनाव के बाद होंगी।  नए निकायों में अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्ष 2017 से लेकर अब तक 109 नई नगर पंचायतें बनाई हैं। प्रत्येक नगर पंचायतों में पांच पदों पर नई भर्तियां होनी है। इस हिसाब से 545 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *