देहरादून में एक विवाहिता महिला अपना दिल पड़ोसी को दे बैठी थी। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। महिला ने अपने प्रेमी से सुपारी दिलवाकर पति की हत्या करवाई।

गुच्चूपानी में हुए ई-रिक्शा चालक मोहसिन हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मोहसिन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से सुपारी दिलवाकर कर कराई थी।  20 हजार रुपये एडवांस में मिलने पर आरोपियों ने मोहसिन की हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच और मृतक के मोबाइल की सीडीआर जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले। सीडीआर जांच में अरशद निवासी राजपुर गुज्जर निवासी बागपत का नंबर मिला।

गिरफ्तार सुपारी किलरों में अरशद निवासी नौराजपुर गुज्जर, बागपत, शहरुख निवासी कंडैरा, रमाला बागपत, रवि निवासी किशनपुर, विराड़, रमाला, बागपत, मृतक की पत्नी शीबा और उसका प्रेमी साबिर अली शामिल है।

इस हत्याकांड में सुपारी किलरों से डील कराने वाला आरोपी रईस खान फरार है।सीडीआर से मिला था अहम सुराग एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 29 नवंबर को गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक मोहसिन निवासी मेहूंवाला की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *