कनाडा में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर है।  20 वर्षीय छात्र साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।पुलिस का कहना है कि ट्रक की टक्कर के बाद छात्र कई मीटर तक घिसटता चला गया.

मृतक की पहचान कार्तिक सैनी के रूप में हुई है। उसकी चचेरी बहन परवीन सैनी ने बताया कि कार्तिक सैनी अगस्त, 2021 में भारत से कनाडा आया था। वह हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।

परवीन सैनी का कहना है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कार्तिक का शव जल्द ही भारत में उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। कनाडा के शेरिडन कॉलेज ने पुष्टि की है कि कार्तिक उनके यहां का छात्र था।

कॉलेज की ओर से एक ईमेल में कहा गया है कि कार्तिक के आकस्मिक निधन से हमें बहुत दुख हुआ है। हम उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और प्रोफेसरों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *