हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को लेकर इस वक्त चर्चा है।हर जगह इस खबर से लोगों में शोक का महौल हो गया। लेकिन अब पता चला है कि विक्रम गोखले दरअसल इस दुनिया को छोड़कर नहीं गए हैं बल्कि कोमा में हैं।

परिवार का कहना है कि उनके निधन की खबर पूरी तरह से अफवाह है और अभी भी जीवित है। जैसे ही ये बयान आया उनके फैंस काफी खुश हुए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

उनके लिए प्रार्थना करते रहो।” जी हां, उनकी बेटी ने सामने आकर ये खुलासा किया है। बता दें कि जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोगों समेत कई सितारों ने भी उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे डाली थी। उन्होने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की थी। फिलहाल किसी तरह का अपडेट नहीं आया है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि विक्रम गोखले के फैंस काफी दुखी है और प्रार्थना कर रहे हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *