हिंदी सिनेमा और राजनीति को कई बार एक साथ खड़ा पाया गया है.  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, रिया सेन और रश्मि देसाई शामिल हुए थे. इन सभी सितारों के बाद अब अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर को भी इस यात्रा में देखा गया.

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फिल्ममेकर और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी साथ में पद यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के ऑफिशल पोस्ट में अमोल, राहुल गांधी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा है कि, देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ #BharatJodoYatra में शामिल हुए. देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद.

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस को अब तक कई सितारों का साथ मिल चुका है. जिनकी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की गई थीं. धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा के सितारे इस यात्रा से जुड़ रहे हैं. अमोल पालेकर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा और बातों बातों में समेत कई अच्छी फिल्मों में अभिनय किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *