त्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में एक बार फिर जोरदार हिमपात हो रहा है।सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिले भर में सुबह से ही कहीं बारिश तो धूप रही। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में पारा लुढ़कने पर बर्फबारी का दौर जारी है।

श्रद्धालुओं ने भारी हिमपात के बीच भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।19 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होंगे। शीतकाल के मौसम में सोमवार को सुबह 9 बजे से ही धाम में भारी हिमपात हो रहा है। दूसरी ओर धाम में पहुंचे श्रद्धालु भी इस वर्ष में दूसरी बार हुई ब़र्फबारी का दीदार कर काफी खुश दिख रहे हैं।

अधिकांश श्रद्धालु ़कुदरत के इस अनमोल नजारे को सेल्फी के जरिये अपने कैमरो में कैद कर रहे हैं। जब भी धाम के कपाट खुलने या बंद होने का समय होता है उस दौरान इसी तरह बर्फबारी होती है।

गंगोत्री व यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर चला। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *