नलाइन व्यवसाय में साझेदारी का झांसा देकर एक महिला समेत दो लोगों ने वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक काला चांद सांई की पत्नी तुंपा सांई से 3.76 लाख की धोखाधड़ी कर ली।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।तुंपा सांई निवासी जीएमएस रोड ने वसंत विहार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सीमा शर्मा के साथ हुई थी। सीमा और उसके पति के साथ वह हिमालयी भू विज्ञान के प्रचार के लिए काम कर रही थीं।

जूम मीटिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति कैलाश मिश्रा और सीमा शर्मा ने स्वघोषणा पत्र ले लिया। पूछने पर कैलाश ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिकता है। इसके बाद आरोपियों ने पहले से भरा हुआ डिस्ट्रीब्यूटरशिप एप्लीकेशन फॉर्म दिया और हस्ताक्षर के लिए कहा।

कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि यह कॉइन डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है।  वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि सीमा शर्मा और कैलाश मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *