तेजस्वी प्रकाश अपने हर लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं. फैंस को भी खुश रखना वह अच्छे से जानती हैं.  जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं फैंस उन पर तुरन्त रिएक्ट करते हैं. तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना पर्पल साड़ी लुक फैंस के साथ शेयर किया है.

 लुक को कंप्लीट करने के लिए तेजस्वी ने माथे पर छोटी सी बिंदी, सटल मेकअप और गोल्डन ज्वेलरी पहनी है. पर्पल साड़ी के साथ तेजस्वी ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए चोकर और बैक हेयर स्टाइल भी बनाया है.

तेजस्वी प्रकाश अपने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों लुक से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका सिजलिंग फोटोशूट आए दिन वायरल होता रहता है. ‘बिग बॉस 15’ की विनर बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *