बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन  के जलवे हैं और वह अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।  जब से वह इंडस्ट्री में आए हैं तब से बॉलीवुड के सबसे चहेते एक्टर्स में एक बन चुके हैं।दूसरी तरफ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट छाए हुए हैं। सामने आने वाली खबर चौकाने वाली है। ऋतिक रोशन  की चचेरी बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं।

 कार्तिक आर्यन आजकल पश्मीना रोशन संग खूब मुलाकातें कर रहे हैं और उनके साथ टाइम गुजारने के बहाने भी तलाश रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बीच कुछ तो हो रहा है जो छुपा-छुपा है।

कार्तिक के करीबी सूत्रों का दावा है कि जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं, तो वह पश्मीना के साथ अपने घर पर समय बिताना और उनके साथ चिल करना पसंद करते हैं।  दोनों शटरबग्स के ध्यान से बचने के लिए अपनी कारों को अपने-अपने घरों में वापस भेज देते हैं।  दिवाली के दिन कार्तिक ने जुहू में अपने नए मैकलारेन में पश्मीना के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *