भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों शादी शुदा हैं, लेकिन सानिया मिर्जा की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी कुछ और ही बयां कर रही है।

पहली बार इस तरह की अनबन की खबरें सामने आई हैं। इसको हवा उस समय मिली, जब सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक इंस्टा स्टोरी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए।”

अब तक उनके बीच दरार के पीछे का सही कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया।

 ये कपल सिर्फ बेटे इजहान को को-पेरेटिंग दे रहा है। हालांकि, इस बारे में किसी भी स्टार ने कुछ भी कमेंट नहीं किया है।  तस्वीरें सिर्फ शोएब मलिक ने शेयर की थीं। सानिया मिर्जा द्वारा साझा की गई यह पहली क्रिप्टिक पोस्ट नहीं है। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, “वे पल जो मुझे सबसे कठिन दिनों से निकालते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *