उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी की जीत पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

राकेश टिकैत ने कहा है कि अगला निशाना है प्रेस और मीडिया की आजादी है। कहा कि जब तक मीडिया अपनी जान बचा सकती है बचा ले। उन्होंने कहा है कि जब-जब भी चुनावों में बेइमानी की जाएगी तो नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि पूरी प्रदेश सरकार बेईमानी से बनी है और उपचुनाव में भी बेइमानी से बीजेपी ने जीत हासिल की है। हालांकि राकेश टिकैत ने कहा है कि 2024 में भी केंद्र में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा है कि जनता इन्हें यानि बीजेपी को वोट नहीं देगी, लेकिन केंद्र में अगली सरकार भी बेइमानी से बीजेपी की ही बनेगी। वहीं यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा है कि निकाय चुनाव में गांव के लोग लाठी लेकर तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *