यूपी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव में जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की है।

यूपी के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 34 हजार से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी को मात दी है।बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।

लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कायम है।  2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *