बॉक्स ऑफिस पर बीते कुछ महीनों में जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं फिल्म पठान भी इसी लिस्ट में जुड़ती हुई नजर आ रही है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड लोगों के निशाने पर है बीते कुछ वक्त में अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक को बायकॉट का सामना करना पड़ा है.

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को पठान के टीजर के रूप में तोहफा दिया था. जिसे काफी अच्छा रिस्पोंस भी मिला था. इस फिल्म के जरिए किंग खान लंबे वक्त बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

शाहरुख खान के पुराने बयानों को मुद्दा बनाकर कई ट्वीट किए गए हैं. जिसमें से एक यूजर ने लिखा है कि शाहरुख ने 2015 में असहिष्णुता पर कहा था कि, यहा असहिष्णुता बहुत ज्यादा है.

 ट्विटर के नए मालिक बॉलीवुड सितारों के लिए काफी लकी साबित होने वाले हैं. ट्रेंड करने वाले यूजर्स का पता लगातार उन्हें रोक देती है. माना जा रहा है कि ट्विटर पर अगर कोई हौशटैग 1 हजार से ज्यादा ट्वीट किया जाता है, तो वो आसानी से पकड़ में आ जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *