बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली के घर बिटिया का आवगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। जब से आलिया की मां बनने की खबर सामने आई हैं.

आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रणबीर कपूर रविवार तड़के ही वाइफ आलिया को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्तपाल पहुंचे थे।तभी से फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे.

आज सुबह आलिया ने रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है. फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं. वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था.आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।

ऋषि कपूर आज होते तो इस दिन की खुशी शायद कुछ ओर होती। खैर अब वह परिवार और अपने फैंस के बीच नहीं है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *