भाजपा ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे वाले धड़े ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ पर जमकर हमला बोला है।  भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि शिवसेना के एक धड़े की राष्ट्रवाद कोई प्रतिबद्धता नहीं है।भाजपा ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे वाले धड़े की जमकर आलोचना की है।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि शिवसेना का एक धड़ा अवसरवाद की राजनीति का शिकार हो गया है। राष्ट्रवाद के प्रति उसकी कोई प्रतिबद्धता नहीं है। वे ‘वसूली’ सेना बन गए हैं। असली शिवसेना बीजेपी के साथ है और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में देश के लिए काम कर रही है।

जबकि उन्होंने शिवसेना के दूसरे धड़े जिसके साथ खुद बीजेपी है का बखान किया। बीजेपी की ओर से ये टिप्पणी ऐसे वक्त में आई जब निर्वाचन आयोग ने शिवसेना को दोनों गुटों के अलग नाम और चुनाव चिन्ह अलग कर दिए हैं।भाजयुमो अध्यक्ष ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए कहा कि भाजपा शिंदे गुट के साथ है और उनके नेतृत्व में देश के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *