विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म गोविंदा मेरा नाम की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।बताया जा रहा है कि इन फिल्मों का कुछ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है और दोनों फिल्में अब नई रिलीज डेट की तलाश में हैं.

करण जौहर की ‘गोविंदा नाम मेरा’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रश्मिका मंदाना की जासूसी थ्रिलर ‘मिशन मजनू’ के साथ-साथ ‘मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे’ और ‘योद्धा’ जैसी कुछ फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. ये फिल्में अब उनकी पहले से घोषित तारीखों को रिलीज नहीं होंगी, क्योंकि इनका कुछ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है.बता दें कि पहले इस फिल्म को वरुण धवन को कास्ट किया गया था।

फिर किसी वजह से ये फिल्म विक्की कौशल के झोली में आ गिरी। वरुण धवन ने फिल्म के लिए पोस्टर शूट भी करा लिया था। हालांकि तब फिल्म को मिस्टर लेले नाम दिया गया था।मालूम हो कि पिछले साल नवंबर के महीने में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने होम प्रोडक्शन में ‘गोविंदा नाम मेरा’ का ऐलान किया था.  जिसमें एक बार फिर ‘पति-पत्नी और वो’ का चक्कर दिखाई देगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *