बुधवार को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इससे पहले वह भैसाली मैदान में चल रही श्रीराम कथा में भी पहुंचे।

उन्होंने सांत्वना देते हुए उनकी माता सरोज देवी के प्रति शोक व्यक्त किया।बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनकी माता सरोज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने दिनेश खटीक से बातचीत करते हुए उन्हें सांत्वना दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी माता का स्वभाव बहुत ही शालीन रहा। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता हैं। इस दौरान दिनेश खटीक ने उनके बारे में पूरी जानकारी दी। करीब 20 से 25 मिनट रुकने के पश्चात वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।करीब 25 मिनट रुकने के बाद उप मुख्यमंत्री वापस लौट गए। उधर, उपमुख्यमंत्री के आने की सूचना पर सुबह में ही राजेंद्र पुरम कॉलोनी की टूटी फूटी सड़क पर आनन-फानन में पैचिंग का कार्य करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *