मशहरू सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर को गंभीर चोटें आई हैं, इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।एपी ढिल्लों हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खुद सिंगर ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी।सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अपने चहेते सिंगर को यूं तकलीफ में देख फैंस परेशान हैं और एपी ढिल्लन की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

वह अस्पताल के बिस्तर पर जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं।एपी ढिल्लों ने लिखा-‘कैलिफोर्निया में मेरे सभी फैंस को बताना चाहता हूं…यह बताते हुए मेरा दिल दुख रहा है कि SF और LA में होने वाले मेरे सभी शोज कैंसल कर दिए गए हैं। टूर के दौरान मैं अचानक ही घायल हो गया, गंभीर चोटें आई हैं।  सिंगर को इतनी गंभीर चोट कैसे आईं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि इंटरनेशनल टूर के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई हैं। इसकी वजह से लॉस एंजिल्स में उनके कॉन्सर्ट कैंसिल हो गए हैं।एपी ढिल्लों को इस हालत में देख फैंस परेशान हैं और अपने आइडल की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *