उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज छठ पूजा पर समस्त प्रदेशवासियों को पहली बार भोजपुरी में बधाई दी।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया!

 उत्तर भारत में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार को बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व दिवाली के छह दिनों के बाद सेलिब्रेट किया जाता है।
मुख्यमंत्री योगी ने  सुबह पर्व की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हो कि हर एक व्रतधारी श्रद्धालु जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि पर्व का आयोजन सुचारु पूर्वक संपन्न हो।
यह त्योहार 31 अक्टूबर से शुरू हो गया था जो कि 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस त्योहार की शुरूआत नहाए-खाए से होती है।
खरना में लोग शाम को खाना खाते हैं। वहीं तीसरे चरण में लोग सूर्य पष्ठी मनाते हैं। इसमें सूर्य डूबने के बाद अर्घ्य देते हैं। इसके बाद चौथे और अंतिम चरण में होता है सूर्य का अर्घ्य महापर्व, जिसमें व्रती लोग उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *