बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म फोन भूत की प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान कैटरीना का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है।  रेड ड्रेस में कहर ढाने के बाद कैटरीना एक बार फिर से लाल रंग के आउटफिट में स्टाइल गोल देती नजर आई हैं. मौका था उनकी अपकमिंग फिल्म फोन भूत के प्रमोशन का. जिसमें तीनों ही कलाकारों ने इन दिनों पूरी जान लगा रखी है.

आने वाले हफ्ते में फोन भूत की कास्ट द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली है. शुक्रवार को सेट पर नजर आई फिल्म की पूरी टीम ने खास एपिसोड की शूटिंग और लगे हाथों सेट से बाहर आने के बाद अपनी फिल्म को प्रमोट भी कर दिया. साड़ी के साथ कैटरीना ने ग्रीन ब्लाउज पेयर किया है।

मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन, लिपस्टिक कैटरीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो कैटरीना ने बालों को ओपन रखा है। उन्होंने अपने हेयर्स का बेबी कट करवाया है जो उन पर खूब जच रहा है।इतनी खूबसूरत कैटरीना को देख ईशान खुद पर काबू ही नहीं रख पाए और उन्होंने एक्ट्रेस के हाथों पर किस कर दिया और उनकी जमकर तारीफ भी की.

कैटरीना, सिद्धांत और ईशान की फोन भूत 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है. सिद्धांत की कुछ महीने पहले गहराईयां रिलीज हुई थी लेकिन कैटरीना और ईशान काफी समय के बाद किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *