बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी पॉलिटिकल इनिंग्स की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं।बीच-बीच में एक्ट्रेस की राजनीति में आने की बात उठती रहती है. अब पंगा गर्ल ने साफ कर दिया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करना चाहेंगी.

कगंना रनौत ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि, 2014 के बाद देश में नई चेतना का संचार हुआ है. मोदी जी के आने से बदलाव आया है और मेरे पिता, मोदी, योगी को पसन्द करते हैं.इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रणौत से राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तब अभिनेत्री ने कहा, “इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा महापुरुष एक बार ही आता है।

हां, राहुल गांधी जी भी अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मेरे ख्याल से राहुल जी के लिए यह दुख की बात है कि उनके विरोधी नरेंद्र मोदी है। और नरेंद्र मोदी जी के लिए भी दुख की बात है कि राहुल गांधी उनके विरोधी हैं।”

पीएम मोदी हर वर्ग की बात करते हैं. साथ ही कहा कि, मेरा परिवार राजनीति से जुड़ा है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, वो जनहित में अपना योगदान देने को तैयार है. वो बोली कि हिमाचल की सेवा करना सौभाग्य होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *