यूपी के देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई,मंगलवार को बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव (46) पुत्र नरसिंह यादव और दीवान अजय सिंह पुत्र स्व.साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी होने पर मौके पर बरहज और मईल पुलिस पहुंच गई। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चौकी इंचार्ज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय सिंह बुरी तरह से घायल हैं।गाजीपुर जिले का रहने वाले रमाशंकर सिंह यादव(50) बरहज के गौरा चौकी के इंचार्ज थे।
मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह थाने पर तैनात सिपाही अजय कुमार सिंह(46) के साथ विभागीय कार्य बाइक से मईल की थरफ जा रहे थे।गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव 1996 में पुलिस में भर्ती हुए थे। जो करीब चार माह से बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, सुबह दीवान अजय सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह सरकारी काम से कहीं जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *