आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपनी मां को जन्मदिन विश किया है।आलिया अब समझ पा रही हैं कि उनकी मां सोनी राजदान ने अपने बच्चों के लिए कितना परिश्रम किया है.

आलिया ने मम्मी सोनी राजदान के 66वें जन्मदिन पर अपने दिल के जज्बात उड़ेल कर रख दिए हैं.. 25 अक्टूबर 1956 में यूके में पैदा हुईं सोनी ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया और काम के दौरान ही सोनी मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के करीब आईं और इनकी शादी हो गई.

उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट किया है और बेहद भावुक कैप्शन लिखा है.अब अपनी मां के बर्थडे पर किया गया उनका पोस्ट भी खूब पसंद किया जा रहा है।इस पोस्ट के साथ आलिया भट्ट ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘दुनिया की सबसे शानदार शख्स को जन्मदिन मुबारक हो। आप मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो। आपकी वजह से मेरा अस्तित्व है।’

आलिया ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस वर्ष किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में मैंने बहुत गहराई से यह समझा है कि आप दिल से कितनी खूबसूरत हैं। आपने एक परिवार के रूप में हमारे लिए कितना कुछ किया है। आप हमारी जिंदगी का केंद्र हो। कितना भी प्यार लुटाएं वह नाकाफी ही होगा।’ आलिया भट्ट अब जब खुद मां बनने की दहलीज पर हैं तो वह मां होने और मां के महत्व को शायद बखूबी समझ पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *