बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत  इस समय सोशल मीडिया पर शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की थीं, जिसमें वह रजनीश घई को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही थीं।

तस्वीरों को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।  कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।  उन्होंने इसी आउटफिट में अपनी कुछ और तस्वीरें साझा करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया। ऐक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग की रैपअप पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह वाइट कोर्सेट ब्रालेट और पैंट में नजर आ रही हैं।

तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- सिर्फ इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि एक महिला को क्या पहनना है और क्या नहीं यह पूरी तरह से उसकी मर्जी है। इसका आप से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है मैंने अपनी बात कह दी है, इसलिए अब मैं ऑफिस जा सकती हूं।

कंगना रनौत की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने तस्वीर के कॉमेंट में लिखा, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी कंगना, इतने वाहियात कपड़े यार।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ओह देसी संस्कार पर ज्ञान तुम ही पेलती थी ना।’बता दें कि कंगना अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय खुल कर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *