बॉलीवुड की दीवा दीपिका पादुकोण देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई हैं. वहीं खूबसूरती के मामले में भी दीपिका पादुकोण काफी आगे हैं.हालांकि नंबर 1 पर हॉलीवुड एक्ट्रेस जोडी कॉमर की नाम है. लेकिन बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण ने अपने हुस्न का परचम लहराया है

दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में बॉलीवुड दीपिका पादुकोण को भी शामिल किया गया है. ब्रिटिश एक्ट्रेस जूडी कॉमर  को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है.दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही तेलुगू स्टार प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ नजर आने वाली हैं.

फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन करने वाले हैं. इस फिल्म इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे.डॉ. डी सिल्वा फेस मैपिंग तकनीक 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं का विश्लेषण करती हैं. आंखों, नाक, होंठ, ठोड़ी, जबड़े और चेहरे के आकार जैसी विशेषताओं का मूल्यांकन करती है. सर्जन प्राचीन ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी, ‘फी’ का उपयोग सही अनुपात निर्धारित करने के लिए करता है. पिछले साल भी दीपिका पादुकोण ने ये खिताब अपने नाम किया था. हालांकि पिछले साल वग 5वें स्थान पर थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *