आज के कारोबार में बीएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 59,196 पर हुई और एनएसई का निफ्टी 17,568.15 पर खुलने पर कामयाब रहा है. इस दौरान सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़ देखने को मिली। निफ्टी भी 17550 के लेवल को पार कर गया है।

कारोबार के दौरान एक समय यह 732.68 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 175.15 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,486.95 अंक पर बंद हुआ था।बाजार के शुरुआती कारोबारी सेशन में फिलहाल सेंसेक्स 267.15 अंकों की मजबूती के साथ 59,227.75 अंकों पर तो निफ्टी 73.75 अंकों की तेजी के साथ 17560.70 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स शेयरों में 3.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्वाधिक लाभ में रहा। इसके अलावा आईटीसी, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन टुब्रो भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे।

सेंसेक्स के केवल पांच शेयर एचडीएफसी लि., एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और सन फार्मा नुकसान में रहे थे। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

 आज बाजार के लिए नजरिया ऊपरी स्तरों का ही है और और पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर में मजबूती देखी जाएगी. फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी के साथ स्मॉलकैप शेयरों मे आज कमजोरी देखी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *