भारत की नामी डेयरी कंपनी अमूल ने फुल क्रीम और भैंस के दूध की कीमत में दो रुपये का इजाफा किया है।61 रुपए में एक लीटर मिलने वाला अमूल दूध अब 63 रुपए में एक लीटर मिलेगा।

अमूल का अब फुल क्रीम दूध 62 की जगह 64 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं अब मदर डेयरी भी कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। शाम तक मदर डेयरी नई कीमत की घोषणा कर सकती है।इस त्योहारी सीजन में अमूल दूध के दाम बढ़ाने के बाद दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आर एस सोढ़ी ने बताया कि, अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है

अमूल के फुल क्रीम मिल्क की बढ़ी कीमत को लेकर गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने कहा है कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *