सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) बेवजह बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल करके खुद सुर्खियों में बने रहते हैं।एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ पर शब्दों के तीर चलाते नजर आए हैं।

कमाल राशिद खान ने हाल ही में परिणीति चोपड़ा की फिल्म पर निशाना साधने के बाद पहले तो आमिर खान की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को निशाना बनाया।  कमाल राशिद खान ने ऋतिक रोशन का एक अनसीन वीडियो शेयर कर दिया जिसमें कैमरा उन्हें पीछे की तरफ से रिकॉर्ड कर रहा है।

कमाल राशिद खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- जब ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच पहनना भूल गए। बाद में इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए KRK ने लिखा- सॉरी, जब ऋतिक ने अपना हेयर पैच ठीक से नहीं पहना। इस पर ढेरों लोगों ने कमाल राशिद खान की वो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके सिर पर कम बाल नजर आ रहे हैं।

KRK के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- ये भाई भी गंजा है। इसके पापा के सर पर बाल नहीं है तो इसके कहां से होंगे। जेनेटिक है। ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। परी के अलावा फिल्म में हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर वर्मा, रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी सहमति जताते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *