प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल यूं ही नहीं कही जाती हैं। फिल्म में अपने इस अंदाज का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा ऑफ स्क्रीन भी उतनी ही देसी हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में जितनी रच-बस गई हैं.प्रियंका ने भी अपने हस्बैंड निक जोनास की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ मनाया.

एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर करवा चौथ वर्त रखने वाली सभी महिलाओं को बधाई भी दी.उतने ही दिल से वह इंडियन कल्चर को भी साथ लेकर चलती हैं। 13 अक्टूबर को देशभर में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया और प्रियंका चोपड़ा ने भी लॉस एंजिलिस में रहते हुए हसबैंड निक जोनस के लिए व्रत रखा।

फ्राइडे को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ व्रताधारी महिलाओं को बधाई देते हुए अपने हाथों की तस्वीर शेयर की. एक हाथ में हार्ट शेप के साथ N J लिखी मेहंदी रची है तो दूसरे हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहने अपने हाथों में छन्नी लिए दिखीं.

प्रियंका ने करवा चौथ पर अपनी पूरी तस्वीर नहीं सिर्फ इतनी झलक दिखा कर लिखा ‘सभी को हैप्पी करवा चौथ@ निक जोनास’. इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी शेयर की है.इसी के साथ सभी को इस त्योहार की बधाई भी दी है। प्रियंका की इस तस्वीर में उनके हाथों पर सजी मेहंदी, चांद को देखने के लिए छलनी और लाल चूड़ा भी नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *