बिग बॉस 16 में हर बार की तरह इस बार भी लव स्टोरी की शुरुआत होने लगी है। शालीन भनोट ने टीना दत्ता के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था।एक्स वाइफ और बिग बाॅस 13 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर के बेस्ट फ्रेंड हैं। शालीन ये बातें सुनकर कर दलजीत कौर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर एक्स पति के खिलाफ ट्वीट किया है।

टीना ने उनकी एक्स वाइफ के बारे में जानना चाहा तो शालीन ने बताया कि उनकी रिलेशनशिप एब्यूजिव नहीं था बल्कि उनकी एक्स-वाइफ अभी भी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। अब शालीन के इस बयान पर दलजीत का रिऐक्शन आया है।

उन्होंने ट्वीट करके भड़ास निकाली है और लिखा है कि शालीन उन्हें इन सबसे दूर ही रखें तो अच्छा है। दलजीत ने यह भी लिखा है कि उनके मन में टीना को लेकर कोई बुरी फीलिंग नहीं है।दलजीत ने ट्वीट कर कहा-‘मैं तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड नहीं हूं शालीन। अपने बच्चे के लिए महीने में एक या दो बार मिल लेना कोई दोस्ती नहीं है। तुम्हारी लव लाइफ के लिए तुम्हें शुभकामनाएं देती हूं लेकिन कृपया मुझे अपनी कल्पनाओं और कहानियों से दूर रखें। आप इसे फनी कह रहे हैं?सच?टीना आपके लिए कोई कठोर भावनाएं नहीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *