तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले धारावाहिकों में से एक है. अगर इसके किरदारों की बात करें तो दयाबेन के रूप में एक्ट्रेस दिशा वकानी तो लोगों के दिलोदिमाग पर जैसे छप सी गई हैं.वे साल 2017 में मेटरनिटी लीव पर चली गईं थी तब से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है।

उनकी दोबारा एंट्री को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती हैं। इसी बीच दयाबेन को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन हर किसी का दिल टूट सकता है। खबर है कि दिशा वकानी कथित तौर पर गले के कैंसर से पीड़ित हैं।

शादी और फिर मां बनने के  बाद उन्होंने करीब 5 साल पहले धारावाहिक से दूरी बना ली थी, इधर शो में बोलने के अपने विचित्र अंदाज से पसंद की जाने वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी को शो में न पाकर दर्शक मायूस रहते हैं और आज तक शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिशा को गले का कैंसर हो गया है। वह गले के कैंसर की बीमारी से निपट रही हैं। कहा जा रहा है उन्हें गले का कैंसर उनके ‘दया बेन’ वाले किरदार की वजह से हुआ है। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *