सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ में साथ आए भारत के सबसे प्रतिष्ठित कलाकार ! इस फिल्म कर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं।बुधवार को अनिल कपूर ने अपने प्रिय मित्र अनुपम खेर के चरित्र पोस्टर साझा करते हुए बेहद प्यारा नोट लिखा.

सोशल मीडिया और हर किसी के दिल मे अपने पहले पोस्टर लुक से दस्तक और हंगामा मचाने के बाद डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर  और बोमन ईरानी  स्टारर फ़िल्म उंचाई अब अपने दूसरे लुक के साथ आ गयी है।

पोस्टर ऐसा जो दोस्ती की गाथा ,बयां कर रहा हैं कि चट्टानों की मजबूती से भी कट्टर हैं, हम तीन यारों की दोस्ती।राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से निर्मित, सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

राजश्री के ऐतिहासिक 75वें वर्ष में अनुपम खेर राजश्री की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ऊंचाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. अनुपम खेर ने 38 साल पहले राजश्री प्रोडक्शंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और वह एकमात्र अभिनेता है. यह पोस्टर बर्फीली पृष्ठभूमि में दोस्ती की गर्माहट को साफ तौर पर दिखाता है।

राजश्री प्रोडक्शन पिछले 75 सालों से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हैं और अपने 75वें साल के मौके पर फिल्म ‘ऊंचाई’ रिलीज हो रही है।जिन्होंने प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *