सुष्मिता सेन  इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘ताली’  को लेकर चर्चा में हैं. ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत के जीवन पर यह वेब सीरीज बन रही है. इस फिल्म में गौरी के संघर्ष को सुष्मिता पर्दे पर लाने की कोशिश करेंगी.दरअसल, गौरी सावंत ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

इस फोटो में सुष्मिता और गौरी के साथ वेब सीरीज ‘ताली’ की प्रोड्यूसर नादियावाला भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, ‘हमलोग मूल रूप से महिलाएं हैं। और अब आप इसमें मेरा किरदार निभाने जा रही हैं, यह एक बड़ा संयोग है। यह मेरे समाज के लिए बड़े सम्मान की बात है, आपके साहस को सलाम।’

सुष्मिता सेन ने भी गौरी के इस मैसेज पर जवाब दिया है. सुष्मिता ने हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा है, ‘आप वास्तविक शक्ति हैं गौरी. समावेश का एक सशक्त उदाहरण बनने के लिए आपका शुक्रिया. चलिए करते हैं इसे. मेरा प्यार और सम्मान आपको और आपके समुदाय को.’सुष्मिता ने फिल्म में अपने लुक को ​कुछ दिनों पहले ​इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.  गौरी ने सुष्मिता के इस कदम को सराहनीय बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *