बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ उन हसीनाओं में से हैं, जो हमेशा ही अपने फैशन लुक्स से इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वेस्टर्न वेअर से लेकर इंडियन आउटफिट्स में अदाकारा की खूबसूरती का जलवा कायम दिखता है। कैटरीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वह कंटेट क्रीएटर डाॅली सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को डाॅली सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर की तस्वीरों में ‘मिसेज कौशल’ का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।उन्होंने मिनिमल मेकअप,कलरफुल आईशेडो से कंप्लीट किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो कैटरीना ने दो पोनी बनाई हैं जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रही हैं।इन तस्वीरों में कटरीना का एकदम अलग रूप दिखाई दे रहा है। वह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं

अपनी मिनी ड्रेस में पूरी तरह से हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो रही हैं।तो अदाकारा अलग ही कहर ढाती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में वह मिनी ड्रेस में ऐसे-ऐसे पोज देती हुई दिखाई दीं, जिसका हर कोई कायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *