एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए, जबकि मौनी विलेन के किरदार में दिखी।फेंस को उनका नया लुक बहुत पसंद आया  ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय की भूमिका लेकर एक फैन ने कमेंट किया था कि आलिया भट्ट की तुलना में मौनी का किरदार कहीं अधिक महत्वपूर्ण था।

जिसपर एक्ट्रेस ने कहा “जुनून मेरी भूमिका थी, मुझे फिल्म में निगेटिव रोल करना था और वह मेरी जिम्मेदारी थी कि इसको शानदार तरीके से करूं। मुझे अपने किरदार पर ध्यान देना था और मैंने यही किया।”

दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है… मुझे लगता है कि वर्षों से मेरी मेहनत रंग लाई है।” मौनी रॉय ने इसके अलावा सभी की तारीफ की थी और फिल्म को लेकर अपनी मेहनत को लेकर खुलासा किया है।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ 4 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। मौनी रॉय एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है। इस वक्त वो अपनी शानदार तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहतीं हैं। मौनी रॉय अभी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *