नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना , बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस नीना गुप्ता  की फिल्म गुडबाय  ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म बीते कई दिनों से चर्चा में है फिल्म की रिलीज के साथ ही फैंस इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, और मूवी देखने के बाद ट्विटर पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।।

गुडबाय की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने आप में काफी बिखरा हुआ है, जैसे एक आम परिवार इन दिनों देखने को मिलता है। बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और बूढ़े मां-बाप बच्चों की राह ताकते रहते हैं।

 ‘गुड बाय’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे विकास बहल के जरिए लिखा और डायरेक्ट किया गया है। यह अमित त्रिवेदी के संगीत के साथ एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित है। ये मूवी पिछले साल फ्लोर पर आई थी और इसकी शूटिंग इस साल जून में खत्म हुई।

अब ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।फिल्म की कहानी मोड़ लेती है, जब मां (नीना गुप्ता) की मौत हो जाती है और देश-विदेश के अलग अलग हिस्सों से बच्चे वापस आते हैं। किसी को आखिरी वक्त के रीति- रिवाज से दिक्कत होती है, तो कोई अंतिम प्रक्रिया में भी ऑफिस का काम करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *