अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. आर्मी एविएशन के चीता हेलिकॉप्टर ने सुबह 10 बजे तवांग इलाके में फॉर्वर्ड एरिया के करीब उड़ान भरी थी. तभी अचानक वह क्रैश हो गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पायलट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दल के अन्य सदस्यों का इलाज जारी है।

पूर्वोत्तर राज्य में हुए इस हादसे की वजह का अब तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल, जांच जारी है।हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलट्स को पास के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. क्रैश की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.

सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों के मुताबिक, जिस जगह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, वो जगह तवांग जिले के जेमीथांग सर्कल के बाप टेंग कांग वाटरफॉल एरिया के पास न्यामजंग चू है.

दो पायलटों के साथ चीता हेलिकॉप्टर रुटीन उड़ान के दौरान सुरवा सांबा एरिया से आ रहा था.दिसंबर 2021 में तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का भी हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। उस दौरान वह भारतीय वायुसेना के सुलूर स्टेशन से कुनूर के वेलिंगटन स्थित सर्विस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *