भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभाओं की सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। नतीजों का ऐलान 6 नवंबर को किया जाएगा। जिन 7 विधानसभा सीटों पर पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं।

इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर को जारी की जायेगी। यहां नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। चुनाव आयोग के मुताबिक उपचुनाव 1 जनवरी 2022 को तैयार मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा।बिहार की गोपालगंज सीट भाजपा नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। मोकामा विधानसभा सीट से राजद के अनंत सिंह चुनाव जीते थे।

घर में AK-47 रखने के आरोप में उन्हें आरोपी करार दिया गया और उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्ण नाथ सीट विधायक अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई है।मतदाता उपचुनाव में वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों का उपयोग कर सकेंगे। जिसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *