केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उत्तर प्रदेश  के प्रयागराज में से एक महीने तक चलने वाले देशव्यापी स्वच्छ भारत 2022 का शुभारंभ हो गया हैं .देशव्यापी राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रयागराज से शुरुआत हुई थी।

1850 शहरों में प्लास्टिक निस्तारण में हमरा प्रयागराज नंबर वन पर आया। प्रयागराज की महिमा का बखान नहीं किया जा सकता है। तीर्थराज प्रयागराज में चारों पुरुषार्थ सिद्ध होता है। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने का काम किया है उनके नेतृत्व में भारत देश की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का आयोजन देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है.

युवा कार्यक्रम विभाग ने स्वच्छ भारत 2022 के माध्यम से एक करोड़ किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने और उसे निपटाने का लक्ष्य रखा है.काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बना ओर उसकी पुरानी गरिमा के लिए भी प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास बचने का काम किया है। विकसित भारत बनने के लिए कार्य शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *