साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास  पोस्ट में धनुष के साथ दिखाई दे रहे हैं। घुटने के बल बैठे एक्टर आसमान की तरफ धनुष में तीर लगाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही वायरल होने लगा। ‘आदिपुरुष’  को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होगी।फिल्म की बात करें तो आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम यानी आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे।

कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इस फिल्म का टीजर यूपी के अयोध्या के सरयू नदी तट पर 2 अक्टूबर रविवार की शाम 7.11 पर सामने आएगा। इस मूवी को भूषण कुमार  ने प्रोड्यूस किया है।  जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *