समाजवादी पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन बुधवार को नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया. सम्मेलन के बीच पार्टी ने की घोषणा इसकी घोषणा बुधवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में चल रहे पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के बीच की गई।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा राज्य के सम्मेलन के दौरान की। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मुझे निर्वाचन का अधिकारी बनाया था।इस मौके पर अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को बधाई दी और कहा कि समाजवादी पार्टी में बीजेपी को हराने की ताकत है.

अखिलेश यादव ने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है. समाज मे बांटने वाली ताकतों का सत्ता से बाहर करेंगे. 2019 में हमने बहुजन की ताकत को साथ लिया। बीजेपी को हराने के लिए जो भी त्याग करना था हमने किया जो लोग सत्ता में है, वे चीजों का दुरुपयोग करते है.

यूपी के लिए दो सेटों में केवल एक ही नाम आया नरेश उत्तम का। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा के समय मंच पर सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *