हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस को झटके लग रहे हैं.   कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हर्ष महाजन को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

हर्ष महाजन की चंबा से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वे भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चंबा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोगों में शामिल थे। हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह के नए विधानसभा हलके अर्की का चुनाव प्रबंधन भी देखा था।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि हम सब के लिए खुशी की बात है कि हिमाचल के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने 45 साल तक सार्वजनिक जीवन मे रह कर सेवा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *