बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु  ने जब से अपने मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है, तभी से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों बिपाशा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा के एक बहुत करीबी दोस्त द्वारा मुंबई में उनके लिए यह आयोजन क पैलेडियम, लोअर परेल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए किया था।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहहती हैं और आए दिन अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर  इस वक्त अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।  गोद भराई अभिनेत्री के लिए एक प्यारा क्षण बन गया क्योंकि इसमें उनकी सभी नजदीकी लोगों ने भाग लिया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पिंक कलर की बनारसी साड़ी में नज़र आ रही हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। प्रेग्नेंसी का ग्लो एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।  इस उत्सव में शमिता शेट्टी, अनुषा दांडेकर, डीन पांडे, ममता आनंद, ईशा अमीन, सोफी चौधरी, रोहिणी अय्यर, राजीव अदतिया, रॉकी स्टार और अन्य लोगों ने उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *