अभी तक आप साइकिलिंग करके वजन घटाने की बात ही जानते होंगे ,पर क्या आप ये जानते हैं कि साइकिलिंग करके अपना Mind Stress भी दूर कर सकते हैं। साइकिलिंग द्वारा आप डिप्रेशन में जाने से भी बच सकते हैं।

साइकिलिंग ऐरोबिक एक्सर्साइज है जिसके कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। साईकल चलाने से सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप खुशी महसूस करते हैं और तनाव दूर होता है।

  • टाइप-1 डायबीटीज के रोगी यदि 1 घंटे से ज्यादा साईकल चलाते हैं तो उन्हें कुछ कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार साथ में रखना चाहिए।
  • साईकल चलाने से स्वास्थ्य संबंधी सभी फायदे मिलते हैं। दौड़ने की तुलना में साईकल चलाने से आपके घुटनों पर बहुत कम दबाव पड़ता है और पैर की मांसपेशियों का व्यायाम होता है।
  • लगातार साईकल चलाना घुटने व जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को आराम पहुंचाता है। इससे घुटनों के जोड़ों व आपके पैरों का पूरा व्यायाम होता है।
  • डायबीटीज वाले मरीज यदि नियमित तौर पर लंबी दूरी साईकल से तय करते हैं तो उन्हें एक्सर्साइज से पहले व बाद में ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। यह जांच फिंगर स्टिक स्टाइल ब्लड ग्लूकोज मीटर से हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *