आमतौर पर घर के अंदर Mosquito मच्छरों से बचने के लिए क्वाॅइल या स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। मच्छरों को अपने से दूर रखने के लिए बाजार में ऐसे कई प्रोडक्टस हैं जिन्हें कपडो़ पर लगाकर बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। लेकिन अब घरेलु उपायों से मच्छरों को दूर भगाएं।

अभी तक Mosquito मच्छर भागने के लिए बाजार में मिलने वाला लगभग हर सामान महंगा भी होता है और साथ ही साथ सेहत के लिए नुकसान भी देने वाला होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में कई ऐसी चीजे़ मौजूद होंगी जिनके इस्तेमाल से मच्छर आपसे दूर रहेंगे।

तुलसीः मच्छर ज्यादातर पौधौ के आस पास ही नज़र आते हैं लेकिन तुलसी से मच्छर दूर ही रहते हैं। तुलसी के पौधे को घर कि खिडकी या दरवाजे पर रखें इससे घर में मच्छर नहीं आएंगे।

निम्बू और नीम: बराबर मात्रा में निम्बू और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाकर अपने शरीर पर लगाएं इससे मच्छर आपने आस पास नहीं आयेंगे. इसके अलावा आप निम्बू और नीम के तेल बराबर मिश्रण तैयार करके शरीर पर लगाएं। इसका असर लगभग आठ घंटे तक रहता है।

लहसुनः लहसून चुहों के साथ मच्छरों को भी भगाता है. लहसुन की महक से मच्छर आस पास नहीं आते हैं. लहसुन को पीस कर पानी में उबाल लें. इस पानी को पूरे घर में छिडकें. इससे घर में मच्छर नहीं नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *